10 नवंबर को निकलेगी ऐतिहासिक गोवर्धन पूजनोत्सव की भव्य शोभायात्रा, नमो घाट पर होगी आध्यात्मिक सभा

गोवर्धन पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 नवंबर को ऐतिहासिक गोवर्धन पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत सुबह गोवर्धन धाम में आरती के पश्चात विधिवत हवन-पूजन होगा, जो सुबह 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे चेतगंज स्थित हथुआ मार्केट से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव करेंगे।

शोभायात्रा लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट पहुंचेगी, जहां शाम पांच बजे यह सभा में परिवर्तित हो जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम से जुड़ी विभिन्न आध्यात्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें दूर-दराज से आई झांकियों के साथ काशीवासियों और ग्वाल-बालों की टोली, बनारसी लट्ठबाजी (पटा बनेठी) तथा केदारनाथ मंदिर की भव्य झांकी विशेष आकर्षण होगी।

शाम पांच बजे नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम के ओपन थिएटर में विशाल आध्यात्मिक सभा का शुभारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव शामिल होंगे। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, चिकित्सा, व्यापार और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 10 विभूतियों को ‘गोवर्धन श्री सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।


कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, महामंत्री जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू, विनोद यादव, अभय स्वाभिमानि, विनय यादव और राजेश अहीर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post