अपना घर आश्रम में आवासित लोगों संग मनाई गई दीपावली, रोटरी क्लब नॉर्थ ने किया 51 हजार का अन्नदान

अपना घर आश्रम में दीपावली का पर्व आश्रम में आवासित लोगों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के सेवाभावी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किए और फुलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं।  

पूजा श्रीवास्तव और विनीता वर्मा ने आश्रम में आवासित लोगों के साथ सुंदर रंगोली बनाई। इसके बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

वहीं, दीपावली के अवसर पर रोटरी क्लब नॉर्थ के प्रदीप जालान और उनके परिवार की ओर से आश्रम में आवासित लोगों की सेवा के लिए करीब 51 हजार रुपये का अन्नदान किया गया। आश्रम की ओर से सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची पूजा और आराधना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post