भारतेंदु पार्क में मनसापूरन हनुमान जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में शनिवार को श्री मनसापूरन हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में बजरंगबली का भव्य श्रृंगार किया गया। सेवईत आनंद कुमार ने मंदिर परिसर और हनुमान जी की प्रतिमा को सुगंधित फूलों और मालाओं से सजाया। सर्वप्रथम हनुमान जी का सिंदूर लेपन किया गया, इसके बाद पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आरती हुई। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान पार्क में टहलने वाले लोगों और आसपास के निवासियों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे परिसर में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह, सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, विजय कपूर, राजकुमार सिंह, सुमित सर्राफ, संजय जोशी, डॉ. मनोज यादव, श्याम दास गुजराती और विकास जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post