धनतेरस पर चमका सर्राफा बाजार, चांदी के सिक्कों की खरीदारी में दिखा उत्साह

धनतेरस के अवसर पर वाराणसी के सर्राफा बाजार में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही सोने-चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांदी के दामों में गिरावट के चलते इस बार ग्राहकों ने चांदी के सिक्कों और अन्य सामानों की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई। वहीं, सोने की खरीदारी के लिए भी लोग आभूषणों की दुकानों पर पहुंचे।

बाजार में खरीदारी के दौरान ग्राहकों ने अपने बजट और जरूरत के अनुसार सामान पसंद किया। कुछ लोगों ने परंपरा के अनुसार शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी की खरीदारी की तो कई ग्राहकों ने चांदी के सिक्कों को प्राथमिकता दी। महंगाई और कीमती धातुओं के भाव को देखते हुए लोगों ने सोच-समझकर खरीदारी की। धनतेरस पर सराफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिला।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post