सेंट केसी मेमोरियल स्कूल में भव्य दीपोत्सव, राम दरबार की मनमोहक झांकी ने मोहा मन

सूरजकुंड स्थित सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों से सजे भव्य राम दरबार की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, बच्चों ने शबरी की रामभक्ति को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी को बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया। इस दौरान राम भजन पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उत्सव का माहौल बना दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने आकर्षक दीप सजाए और सुंदर पूजा की थालियां तैयार कीं। बच्चों ने तोरण, वंदनवार और रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सजा दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रभु श्रीराम दरबार की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रवि नंदन तिवारी, प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड का आयोजन कर सामूहिक रूप से भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।



        

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post