धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर डीएस रिसर्च सेंटर द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें देश में खासकर युवाओं में बढ़ रहे तंबाकू के सेवन पर लोगों ने चिंता जाहिर की इस कार्यक्रम में वाराणसी शहर के विभिन्न विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे सभी ने अपने अपने विचारों को प्रकट किया।
परिचर्चा कार्यक्रम के उपरांत यहां पर एक सांकेतिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सांकेतिक रूप से तंबाकू सिगरेट इत्यादि को जलाकर लोगों ने शपथ लिया कि वह तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे और लोगों को भी तंबाकू और सिगरेट के सेवन के लिए रोकेंगे।
Tags
Trending
