बांसफाटक स्थित मां गंगा मंदिर में मां की सजी अलौकिक झांकी

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बास फाटक स्थित मां गंगा मंदिर में माता का श्रृंगार किया गया और भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया पंडित विमल कुमार त्रिपाठी ने मां गंगा की आरती करके शुभारंभ किया इस  अवसर पर सुनीता सोनी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी व हेल्पिंग हैंड की पूरी टीम उपस्थित रही। 

विमल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज के दिन मां गंगा शिव की जटाओं से निकलकर पृथ्वी पर आई थी आज के दिन का स्नान दान पुण्य का बड़ा महत्व है। इस मौके पर अभिषेक त्रिपाठी, रवी कौशिक, इशिता त्रिपाठी, कृतिका मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post