वाराणसी में गंगा का जलस्तर 69.04 मीटर पहुंचा, बाढ़ का संकट गहराया

गंगा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 69.04 मीटर पहुंच गया। पानी करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। ऐसे में गंगा चेतावनी बिंदु से महज करीब सवा मीटर नीचे रह गई है।

जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। घाटों पर पानी तेजी से ऊपर आने के कारण नाविकों ने अपनी नावों को सुरक्षित स्थानों पर बांध दिया है। नाव संचालन प्रभावित होने से नाविक और पंडा समाज के लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।बढ़ते जलस्तर के चलते दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है।

Advertisement
वहीं जल पुलिस कमिश्नरेट परिसर में भी पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने काशी के घाटों से लेकर तटवर्ती इलाकों तक लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement
प्रशासन और संबंधित विभाग बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post