वाराणसी। प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर बाबा विश्वनाथ धाम के आसपास श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाइक से सवारी ढोने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि कुछ बाइक सवार श्रद्धालुओं और यात्रियों से आने-जाने के नाम पर निर्धारित किराए से अधिक पैसे वसूल रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान ऐसे बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की गई। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन उपलब्ध कराना तथा मनमाने किराए की शिकायतों पर रोक लगाना बताया जा रहा है।
Tags
Trending

