शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत! संजय सिटी मॉडल स्कूल का कथित मारपीट वीडियो वायरल

एक ओर जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में बच्चों को अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया जा रहा था, वहीं वाराणसी के एक निजी स्कूल से सामने आए मारपीट के वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल हो रहा यह वीडियो संजय सिटी मॉडल स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ स्कूल परिसर में  मारपीट की जाती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला को हाथ-पैर से मारता नजर आ रहा है और बाद में उसे घसीटते हुए स्कूल के गेट से बाहर ले जाने का दृश्य भी दिखाई देता है।

Advertisement
वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत कैसे हो सकती है? स्कूल को जहां सम्मान, अनुशासन, संस्कार और सुरक्षित वातावरण का स्थान माना जाता है, वहीं परिसर के भीतर इस तरह की कथित हिंसा की तस्वीरें सामने आना निश्चित तौर पर गंभीर चिंता का विषय है।
Advertisement
अब सवाल यह भी है कि अगर स्कूल परिसर में ही इस तरह की हिंसक घटनाएं होंगी, तो वहां का माहौल कैसा रहेगा और इसका असर बच्चों की सोच एवं मानसिकता पर किस तरह पड़ेगा? स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कारों के निर्माण का भी केंद्र होता है। ऐसे में परिसर में होने वाली हर गतिविधि की जिम्मेदारी और जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post