मऊ जनपद मे भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी ने लगाया चुनाव हराने का आरोप, रीकाउंटिंग कराने को लेकर अड़े भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में नगर निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय कुमार बाहर आकर मीडिया को बताया कि जिला प्रशासन ने साजिश कर उनको इस चुनाव में हरा दिया है । मैं दोबारा रिकाउंटिंग कराने के लिए प्रशासन से मांग करता हूं । अजय कुमार ने कहा कि कहीं और का बॉक्स कहीं कर उनकी मतपेटी को इधर-उधर करके गड़बडी किया गया है । वही अजय कुमार जिलाधिकारी अरुण कुमार से मिलने पहुंचे तो जिलाधिकारी ने बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार से आरओ से मिलने के लिए कहा और दोबारा रिकाउंटिंग कराने की मांग करने के लिए कहा ।  इतना कहकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतगणना स्थल से निकल गए । 

बताते चलें कि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के बीएसपी प्रत्याशी अरशद जमाल काफी मतों से चुनाव जीत रहे थे । पांचवें चरण के मतगणना के बाद मतगणना कक्ष से बाहर आए भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अजय कुमार ने मीडिया से कहा कि उन्हें जानबूझकर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव हरवाया गया है । वही अजय कुमार के समर्थकों ने नारेबाजी कर अजय कुमार की संघर्ष करने की हूटिंग करने लगे । जिसके बाद सी ओ सिटी ने मौके को संभालते हुए अजय कुमार के समर्थकों को बाहर किया । पुलिस ने ऐसे चिन्हित चार पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल से खदेड़ कर बाहर निकाल दिया । वही अजय कुमार ने बताया कि मैं संघर्ष करता रहूंगा अगर प्रशासन रिकाउंटिंग नहीं कराता है तो मैं हाई कोर्ट का रुख इख्तियार करूंगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post