उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वाराणसी मे भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, मेयर अशोक तिवारी, पार्टी के 63 पार्षद विजयी

यूपी नगर निकाय चुनाव में वाराणसी के महापौर पद की सीट पर एक बार फिर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। सूबे की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम सीट पर पार्टी ने लगातार छठवीं बार कब्जा किया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक भाजपा के अशोक तिवारी को एक लाख 33 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। यह अबतक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। लगातार जीत से पार्टी में काफी उत्साह है।  28 वर्षों से वाराणसी के मेयर पद पर भाजपा का अजेय विजय रथ शनिवार को भी आगे बढ़ा। 

भाजपा ने मेयर पद पर अपना कब्जा बरकरार रखते हुए नगर निगम के इतिहास में पहली बार पूर्ण बहुमत वाले सदन का कीर्तिमान रचा है।नगर के प्रथम नागरिक अशोक तिवारी के साथ ही भाजपा के 63 पार्षद सदन में पहुंचे हैं। चुनाव में सपा और कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है और निर्दलियों ने इस चुनाव में बड़ी लकीर खींची है। मेयर के चुनाव में जितने मत भाजपा को मिले हैं, उतने सपा और कांग्रेस प्रत्याशी मिलकर भी नहीं प्राप्त कर सके। कांग्रेस के वोट बैंक में भी गिरावट आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post