वाराणसी में 2 दरोगा सस्पेंड, 4 सब-इंस्पेक्टर लाइन हाजिर साइबर क्राइम सेल की समीक्षा के दौरान पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन

 वाराणसी। पुलिस कमिश्नर ने साइबर क्राइम सेल के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। समीक्षा बैठक में कार्यों के निष्पादन और शिकायतों के निस्तारण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया , जबकि चार सब-इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कई मामलों में अपेक्षित कार्रवाई न होने और कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत उपलब्ध कराने और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई जारी रहेगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post