बसंत पब्लिक स्कूल की त्रि-दिवसीय पीटीएम में दिखा शिक्षा और संस्कार का संगम, अभिभावकों ने सराही व्यवस्था

बसंत पब्लिक स्कूल में आयोजित त्रि-दिवसीय पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) के तहत बुधवार को नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, गतिविधियों और उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।विद्यालय की डायरेक्टर करुणा यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय में नवीन शिक्षण प्रणाली के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय परिसर में खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां नियमित रूप से कराई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि हालिया परीक्षाओं में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जो छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को खेलकूद के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह दी।पीटीएम के दौरान विद्यालय की आकर्षक सजावट सभी के आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग स्विंग की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन लाल जी यादव ने अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी राय जानी।

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर अर्चिता शुक्ला, इंचार्ज सीमा पांडे, शिवानी यादव, भावना शाही सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है और उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post