दालमंडी चौड़ीकरण: कड़ी सुरक्षा के बीच 7 भवनों पर चला बुलडोजर, ड्रोन से हुई निगरानी

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान वीडीए (VDA) द्वारा अवैध घोषित 7 भवनों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई।

अभियान के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.सी. सिंह, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, एसडीएम सदर नितिन सिंह, वीडीए के अधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस व पैरामिलिट्री बल मौजूद रहे। सुरक्षा कारणों से मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई।

Advertisement

नई सड़क से लेकर चौक तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को कार्रवाई स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी गई।पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत कुल 181 भवन अधिग्रहण की जद में हैं, जिनमें से अब तक 150 से अधिक भवनों पर कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

Advertisement

वहीं, प्रभावित 6 मस्जिदों में से 5 पर भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिन 7 भवनों पर शुक्रवार को कार्रवाई हुई, उन्हें पहले ही खाली करने की मुनादी कराई जा चुकी थी।प्रशासन का कहना है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आगे भी नियमानुसार ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post