राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सामने आएंगे नए राज, पुलिस ने अविनाश शुक्ला को रिमांड कर लिया

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में नए राज सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है।


शुक्रवार की सुबह अविनाश को लेने पुलिस की टीम जेल पहुंची और उसे साथ लेकर पहले जिला अस्पताल पर मेडिकल कराया।उसके बाद पुलिस लाइन के रिमांड कमरे पर लाकर पूछताछ शुरू की गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि उसने फिलहाल चढ़ावे के पैसे से एक मोटरसाइकिल खरीदने की बात उगली है।भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने अविनाश शुक्ला की 13 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली थी। 

Advertisement

हालांकि विवेचन पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष तिवारी ने पूछताछ और माल बरामदगी के लिए 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी थी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post