उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमला बोला।राजेंद्र पाल गौतम ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े फंड में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर निर्माण से जुड़े प्रमुख फैसले केंद्र सरकार के नेतृत्व में हुए हैं तो कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के मर्जर की प्रक्रिया की आलोचना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान, कानून और न्यायपालिका की भावना के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा जनता की आस्था और भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी केवल चंदा जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास करती है।
![]() |
| Advertisement |
राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए गौतम ने कहा कि वह संसद के भीतर और बाहर युवाओं, छात्रों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मुद्दे लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया युवाओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
![]() |
| Advertisement |
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा को सुलभ बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के पक्ष में है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए संघर्ष करेगी और भविष्य में राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
![]() |
| Advertisement |



