सीतामढ़ी में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी फेकन महतो

सीतामढ़ी में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी फेकन महतोसीतामढ़ी में हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे कुख्यात अपराधी फेकन महतो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और हाल ही में लूटी गई बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, फेकन महतो हाल में सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट का मुख्य आरोपी था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी। वह करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement
जानकारी के अनुसार, पुलिस को बड़ी लूट की साजिश की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान उसके कुछ साथियों को पकड़ लिया गया, जबकि फेकन बाइक से भाग निकला। सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस ने रेवासी इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पुलिस वाहन में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Advertisement














Post a Comment

Previous Post Next Post