वाराणसी: करीब 24 साल पुराने टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में आज अदालत में अंतिम सुनवाई हो रही है। इस बहुचर्चित केस में विधायक अभय सिंह का नाम भी आरोपियों में शामिल है।यह मामला उस समय का है जब बाहुबली नेता धनंजय सिंह पर वाराणसी के टकसाल सिनेमा परिसर में जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना ने उस दौर में प्रदेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए थे।
आज की सुनवाई को इस केस का निर्णायक मोड़ माना जा रहा है, जिसमें कोर्ट सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख सकती है या अंतिम निर्णय सुना सकती है।इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में भी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि फैसले का असर क्षेत्रीय राजनीति पर पड़ सकता है।
Tags
trendig

