IPL मैच में दिखा सपा परिवार का स्टाइल: अखिलेश यादव की बेटियां अदिति-टीना ने जीता दिल, रिंकू सिंह की मंगेतर भी रहीं साथ

आईपीएल मुकाबले के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव  की बेटियां अदिति और टीना यादव स्टेडियम में नजर आईं। दोनों बहनों की सिंपल और स्टाइलिश मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। मैच देखने पहुंचीं अदिति और टीना ने नो-मेकअप लुक और बेहद सादगी भरे अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।टीना यादव खुले स्ट्रेट बालों और कैजुअल आउटफिट में नजर आईं, जबकि अदिति ने भी बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट स्टाइल अपनाया। फैंस को दोनों का नैचुरल लुक काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

इस दौरान भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर भी उनके साथ दिखाई दीं। स्टैंड में साथ बैठी इस टोली की तस्वीरों ने क्रिकेट और राजनीति दोनों जगत के लोगों का ध्यान खींचा। मैच से ज्यादा चर्चा इन स्टार चेहरों की मौजूदगी और उनके स्टाइल की होती रही।राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद अदिति और टीना का लो-प्रोफाइल और सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों बहनों के सिंपल फैशन सेंस की जमकर तारीफ की।






Post a Comment

Previous Post Next Post