महामना पार्क में दुर्गा पूजनोत्सव की धूम, जगराते में उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी। महामनापुरी कॉलोनी स्थित महामना पार्क में मां नव दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शनिवार को मूर्ति स्थापना और भजन-कीर्तन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ, वहीं रविवार को माता के जगराते में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के भजनों और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

वार्ड नंबर 39 के पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने बताया कि महोत्सव में गरबा-डांडिया, सुंदरकांड पाठ और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से महोत्सव सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दे रहा है।

आयोजन के क्रम में 20 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा और 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन होगा। कार्यक्रम में सृजन संस्था के संस्थापक अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, सर्वेश सहित क्षेत्रीय नागरिक सहयोग कर रहे हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post