अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हवन के बाद हुआ कन्या पूजन, 101 कन्याओं को कराया गया भोजन

अन्नपूर्णा देवी मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर विधि-विधान से हवन, पूजन और आरती की गई। इस दौरान माता का सुगंधित मालाओं और फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के महंत शंकर पुरी जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की आरती उतारी और कन्या पूजन किया।

महंत शंकर पुरी जी ने बताया कि शारदीय नवरात्र में अष्टमी के बाद नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। सोमवार को सात वैदिक ब्राह्मणों द्वारा हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। इसके बाद नौ कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन, पाठ और आरती की गई। वहीं, 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post