उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी ने किया कन्या पूजन, विश्व शांति और देश की एकता के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से रामापुरा स्थित डायमंड भवन में कन्या पूजन एवं फलाहार उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 108 कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया गया। इस दौरान कन्याओं को रोली, अक्षत और महावर लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई तथा उनका पूजन कर फलाहार कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने माता रानी से विश्व में अमन-चैन, भारत में सद्भावना और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की कामना की। संस्था की ओर से घर-घर जाकर कन्याओं का आशीर्वाद लेने का भी संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है, ताकि विश्व और देश में शांति बनी रहे तथा आपसी सद्भाव का ताना-बाना मजबूत हो।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post