योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर चन्दौली में “एक पेड़–एक संकल्प” अभियान का आगाज़

जनपद चन्दौली में “एक पेड़–एक संकल्प” नाम से एक माहव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा, जो 5 जून से प्रारंभ होकर 5 जुलाई तक चलेगा। यह अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का संचालन त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन तथा हिन्दू युवा वाहिनी, चन्दौली द्वारा किया जाएगा। अभियान के दौरान पूरे एक माह तक प्रतिदिन जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना भी है।

इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि “पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य है।” अभियान के माध्यम से आमजन को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।“एक पेड़–एक संकल्प” के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे इस पुनीत अभियान में सहभागी बनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।






Post a Comment

Previous Post Next Post