वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी संदीप मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मालगोदाम रोड क्षेत्र से दबोचा।जानकारी के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा देकर गेस्ट हाउस में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती के गर्भवती होने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
पीड़िता की बाद में दूसरी जगह शादी हो गई थी, लेकिन गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसके पति ने भी उसे रखने से मना कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Trending


.jpeg)