बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में अलंकरण समारोह, नवनिर्वाचित विद्यार्थी पदाधिकारियों ने ली शपथ

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव में शनिवार को अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनगर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा और विशिष्ट अतिथि आदमपुर थानाध्यक्ष विमल कान्त मिश्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, विद्यालय के सचिव और प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज और शैसे प्रदान कर पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। हेड ब्वॉय आशीष यादव, हेड गर्ल एंजल केशरी, वॉयस हेड ब्वॉय यश जसमतिया और वॉयस हेड गर्ल जोया अनवर को छात्र परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

मुख्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपराध जगत की जानकारी देते हुए अपराध की रोकथाम के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

Advertisement

विद्यालय के सचिव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अलंकरण समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post