एआईएनएससी-2026 में यूपी के कैडेटों का शानदार प्रदर्शन, 11 पदक जीतने वाले कैडेटों को एडीजी ने किया सम्मानित

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), यूपी निदेशालय एनसीसी, मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल ने ग्रुप मुख्यालय 'ए', वाराणसी के तत्वावधान में 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 30 जून से 12 जुलाई 2026 तक आईएनएस शिवाजी, लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप (एआईएनएससी)-2026 में प्रतिभाग कर लौटे कैडेटों से संवाद किया।

एडीजी ने कैडेटों से शिविर के दौरान मिले अनुभवों, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन की जानकारी ली। उन्होंने कैडेटों के अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शिविर में सहभागिता प्रत्येक कैडेट के लिए गौरव का विषय है। यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास और भविष्य की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा।

Advertisement

इस अवसर पर एआईएनएससी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 11 पदक जीतने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं में कैडेट अमित कुमार, लीडिंग कैडेट पुष्कर शर्मा, कैडेट आकाश कुमार, कैडेट आयुषी मौर्य और कैडेट आस्था श्रीवास्तव शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में कैडेट स्वर्णिमा साहू, लीडिंग कैडेट नेहा कुमारी, लीडिंग कैडेट अंकुर यादव, कैडेट स्वास्तिक दुबे, कैडेट रिया दुबे और कैडेट वंश शर्मा शामिल रहे।

Advertisement

एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम ने अधिकारियों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ), पीआई स्टाफ और प्रशिक्षकों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के चलते यूपी निदेशालय के कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post