बीएचयू में छात्रों का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और एनटीए को समाप्त करने की मांग

 वाराणसी: दिशा छात्र संगठन ने शुक्रवार को बीएचयू परिसर में जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन सभा आयोजित की। सभा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए और विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

सभा को संबोधित करते हुए दिशा छात्र संगठन के सदस्य ध्रुव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन पर बैठे 20 दिन से अधिक समय हो चुका है, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सभा के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने तथा शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ भी आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारे लगाए और क्रांतिकारी गीत भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में दिशा छात्र संगठन ने 19 जुलाई को जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में वाराणसी के शास्त्री घाट पर एक बड़ी सभा आयोजित करने की घोषणा की।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post