वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील इशारे कर राहगीरों और आम लोगों को परेशान करने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली कि पिलर संख्या-59 के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं।
![]() |
| Advertisement |
सूचना के आधार पर एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं के नाम पुलिस ने गोपनीयता बनाए रखने के लिए काल्पनिक रूप में शबनम (40), रबिना (40), गुड़िया (27), महेन्द्री (23) और गोल्डी (27) बताए हैं। इनमें महिलाएं चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ और बिहार के गया जिले की रहने वाली हैं।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0293/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी 11 जुलाई 2026 को कैन्ट स्टेशन के सामने पिलर संख्या-59 के पास भारत पेट्रोल पंप के निकट की गई।इस कार्रवाई को एंटी रोमियो टीम की महिला उपनिरीक्षक काजोल, महिला उपनिरीक्षक प्रेमलता सिंह, महिला कांस्टेबल प्रिया गौड़, पारूल, काजल, मंदाकिनी सिंह, छाया तथा कांस्टेबल राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
![]() |
| Advertisement |



