उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने खरीदारी के दौरान गलती से पानी की जगह तेजाब पी लिया। इस हादसे में उनका गला बुरी तरह झुलस गया और गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, अर्जुन नगर निवासी रिया एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह मोहल्ले में स्थित एक सर्राफा दुकान पर खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी के दौरान उन्हें प्यास लगी, तो उन्होंने दुकानदार से पानी मांगा। इसके बाद पास की एक कंफेक्शनरी दुकान से एक बोतल मंगवाई गई।
रिया ने जैसे ही बोतल से एक घूंट पिया, उनके गले में तेज जलन होने लगी। कुछ ही पलों में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह दर्द से तड़पने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें पहले शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सर्राफा और कंफेक्शनरी दुकान के संचालकों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पानी की जगह गलती से तेजाब वाली बोतल पहुंच गई थी।
![]() |
| Advertisement |
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बोतल कहां से आई, उसमें तेजाब कैसे पहुंचा और वह सीलबंद थी या पहले से खुली हुई थी। कंफेक्शनरी संचालक का कहना है कि उसने उपलब्ध बोतल को पानी समझकर दे दिया था और उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसमें तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



