रथयात्रा-महमूरगंज रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी यूपी-112 की कार, मौके पर लगा लंबा जाम।

 वाराणसी।

रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर स्थित एक कार शोरूम के सामने सोमवार को यूपी-112 की एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे यातायात व्यवस्था और प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया।



घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जाम के चलते रथयात्रा और महमूरगंज की ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post