बदलते मौसम और भीषण गर्मी के बीच बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम शंकर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में हृदय रोग सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए लापरवाही खतरनाक हो सकती है।के टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है और समय-समय पर पानी का सेवन करते रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से वृद्धजनों और बच्चों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी, क्योंकि उनमें तापमान संतुलन बनाए रखने की क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है।
डॉ. ओम शंकर ने यह भी चेतावनी दी कि घर के अंदर रहने के बावजूद लू और गर्मी का असर हो सकता है, इसलिए मौसम के अनुसार सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और लक्षणों को नजरअंदाज न करें।



