समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ सेक्टर प्रभारी लालू यादव ने पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि दर्ज एफआईआर में केवल छोटे कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है, जबकि वास्तविक जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास हो रहा है। सपा ने चेतावनी दी कि यदि सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में चरणबद्ध और शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी।पत्रकार वार्ता में सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इस्तकबाल कुरैशी और नेता हरीश मिश्रा ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



