मोहर्रम के अवसर पर लाट सरैया स्थित इमामबाड़े में शोहदाए कर्बला की याद में 72 ताबूतों का जुलूस बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका गमगीन माहौल में डूबा रहा और अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मौलाना, शायर और सोज़ख्वानों ने अपने कलाम और मर्सियों के जरिए कर्बला की कुर्बानियों और इंसानियत के पैगाम को याद किया।
यह आयोजन अंजुमन आबिदिया के ज़ेरे-एहतिमाम संपन्न हुआ। सुबह से ही इमामबाड़े में जायरीन की भीड़ जुटने लगी थी। ताबूतों की जियारत के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और इंसानियत की सलामती के लिए दुआएँ मांगीं। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Tags
trendig



