सुबह-ए-बनारस क्लब का जल संरक्षण अभियान, छात्राओं ने ली जागरूकता की शपथ

तेजी से गिरते भूजल स्तर और पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में जल संरक्षण एवं जल बचाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मछोदरी स्थित स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के आह्वान पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल तथा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने जल संरक्षण की शपथ ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास का संदेश साझा किया गया कि "बूंद-बूंद नहीं बचाएंगे, तो बूंद-बूंद को तरसेंगे।" उन्होंने कहा कि तेजी से गिरते भूजल स्तर और अधिकांश घरों में दैनिक कार्यों के लिए पानी की कमी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए। साथ ही पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने और वर्षा ऋतु में वर्षा जल संरक्षण को अपनाने की आवश्यकता है।वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों को अपने आसपास के मोहल्लों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर पानी बचाने के प्रति जागरूक करना चाहिए। 

Advertisement

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज भी देश के करोड़ों लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। इस समस्या का सबसे प्रभावी समाधान जल संरक्षण और वर्षा जल का संग्रहण है। "जल ही जीवन है" केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी का सदुपयोग करना चाहिए और दूसरों को भी इसके महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए।कार्यक्रम में सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुकेश जायसवाल, श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता पांडे तथा कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post