वाराणसी पुलिस कमिश्नर सख्त, सिंधौरा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एक चौकी प्रभारी निलंबित

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और आगामी श्रावण मास की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधौरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में अपेक्षित कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह सिगरा थाना क्षेत्र के नगर निगम चौकी प्रभारी पंकज कुमार को सिंधौरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण में गंभीर लापरवाही बरतने और पांच मामलों को 23 से 1060 दिनों तक लंबित रखने पर जैतपुरा थाना के सरैयां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यदेव गुप्ता को निलंबित कर दिया गया।बैठक में पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि सामान्य अपराधों की विवेचना 60 दिन और जघन्य अपराधों की 90 दिन के भीतर पूरी की जाए। संगठित अपराध, साइबर अपराध, एनडीपीएस, गोवध और माफिया से जुड़े मामलों में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

श्रावण मास को देखते हुए कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, सुगम यातायात, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई तथा रात्रि गश्त और ऑपरेशन चक्रव्यूह को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post