वाराणसी की महिला आरक्षी अंशु पांडेय ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

लंका थाने में तैनात महिला आरक्षी अंशु पांडेय ने नई दिल्ली में आयोजित 49वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी का नाम रोशन किया। उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण, 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

पूर्वांचल शूटिंग अकादमी में कोच सत्यम सिंह के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्षों से अभ्यास कर रहीं अंशु का चयन भारतीय टीम के ट्रायल के लिए भी हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। अंशु की सफलता से पुलिस विभाग और पूरे वाराणसी में खुशी का माहौल है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post