मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नौगढ़ की महिलाओं ने किया काशी दर्शन, पहली बार गांव से बाहर निकलीं

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में एक अनूठी पहल देखने को मिली। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण (IPS) की प्रेरणा से पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के नेतृत्व में थाना नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंडी की महिलाओं को विशेष भ्रमण पर वाराणसी लाया गया।

इस दौरान महिलाओं ने पहली बार अपने गांव की सीमा से बाहर निकलकर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई बस से श्री काशी विश्वनाथ धाम, विशालाक्षी शक्तिपीठ, संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने मॉल का भी भ्रमण किया।

Advertisement

यह यात्रा महिलाओं के लिए न केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव रही, बल्कि उनके आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई। चंदौली पुलिस की इस पहल को महिलाओं के जीवन में नई आशा और प्रेरणा जगाने वाला प्रयास माना जा रहा है। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post