नाविकों ने मंत्री नरेंद्र कश्यप के समक्ष उठाई लाइसेंस नवीनीकरण की मांग

माँ निषाद राज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का काशी के नाविक समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान नाविक समाज ने नौका एवं मोटरबोट लाइसेंस नवीनीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

विनोद कुमार निषाद ने कहा कि वर्ष 2024 से नगर निगम द्वारा नौका व मोटरबोट के लाइसेंस का नवीनीकरण रोके जाने से नाविकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने बाहरी वाटर टैक्सी संचालन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मांग की कि पूर्व की तरह नगर निगम से ही नावों का लाइसेंस जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नाविक समाज परिवहन विभाग से लाइसेंस नहीं लेगा।

Advertisement

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने नाविकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास विभाग के समक्ष लिखित रूप से रखी जा चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नगर निगम से लाइसेंस जारी कराने की दिशा में सकारात्मक निर्णय होगा।

Advertisement

कार्यक्रम में एडवोकेट शिवकुमार निषाद, दुर्गा माँझी, राम किशन माँझी, गोपाल प्रसाद निषाद, मोनू साहनी, लक्ष्मण माँझी, विनय केशरी, कुंदन साहनी, मदन माँझी, राहुल साहनी, लवकुश साहनी, गंगा साहनी, गोविंद साहनी सहित बड़ी संख्या में नाविक समाज के लोग मौजूद रहे। 

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post