स्कूली बस पर गिरे दो बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला, सभी बच्चे सुरक्षित

शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर प्रताप नगर कॉलोनी के पास मंगलवार को बच्चों से भरी एक स्कूली बस पर दो बिजली के पोल (खंभे) गिर गए। घटना के बाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पोल हटाने, मार्ग को सुचारु कराने तथा विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। साथ ही इस घटना की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post