नदेसर जमीन विवाद: इस्तकबाल कुरैशी ने निष्पक्ष जांच की मांग, भू-माफियाओं और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नदेसर में जमीन विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता इस्तकबाल कुरैशी ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगाए जा रहे अवैध कब्जे के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जबकि वास्तविक कब्जा करने वाले लोग ही उन पर आरोप लगा रहे हैं।

इस्तकबाल कुरैशी ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के निचले स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से प्लॉट संख्या 395 के दस्तावेज दिखाकर प्लॉट संख्या 349, जो डस्टबिन, यूरिनल, पार्क और रास्ते की भूमि है, का कथित रूप से अवैध बैनामा करा चुके हैं। उन्होंने अखिलेश तिवारी, राजकुमार जायसवाल, दीपक कुमार वर्मा और सुरेश कुमार पांडेय के नाम लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

Advertisement

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष जमीन कब्जाने के लिए उन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर दबाव बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन उनका एक भाई कचहरी में वकालत कर रहा था, दूसरा अपनी दुकान पर था, जबकि वह स्वयं पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसके बावजूद तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।इस्तकबाल कुरैशी ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post