नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

नरिया वार्ड स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में सामाजिक संस्था नई सुबह एक उम्मीद के तत्वावधान में शाह हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा अग्रवाल रहीं। शिविर का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया। शाह हॉस्पिटल के डॉ. अजय मौर्या एवं उनकी टीम ने शिविर में पहुंचे 100 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार ने लोगों को आंखों की नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने से आंखों से जुड़ी बीमारियों की पहचान समय रहते हो जाती है और दृष्टि की सुरक्षा में मदद मिलती है।मुख्य अतिथि सीमा अग्रवाल ने कहा कि आंखें शरीर का सबसे अनमोल अंग हैं, इसलिए इनकी समय-समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। 

Advertisement

शिविर को सफल बनाने में विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, करम भारती, राजश्री साहनी, रवि कुमार, रामबाबू गुप्ता, नुसरत बानो, महबूब हसन सहित संस्था के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान आशा यादव, आरती यादव, श्याम प्यारी, बेबी यादव, पूनम, नील सरोवर, गुदना पूजा, सनम, कांति, शिवानी, नेहा भारती सहित कई लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।अंत में संस्था अध्यक्ष ममता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post