बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 58वां स्थापना दिवस, संस्थापक आचार्य सीताराम चतुर्वेदी को किया याद

प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में विद्यालय का 58वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। साथ ही विद्यालय की संचालिका डॉ. जयशीला पांडेय के योगदान और संकल्प को भी याद किया गया।जुलाई 1968 में स्थापित बाल विद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रबंधक मंजुल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

उपप्रबंधक मंजुल पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि उनके नाना आचार्य पं. सीताराम चतुर्वेदी द्वारा वर्ष 1968 में लगाया गया छोटा पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा कि बाल विद्यालय ने पूर्वांचल सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। विद्यालय से शिक्षा प्राप्त छात्र आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Advertisement

स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शास्त्रीय नृत्य, गीत, लोकगीत और प्रांतीय नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन जीत लिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहलता पांडेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post