बीएचयू में नियमित चिकित्सा अधीक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 8 जुलाई को होगा साक्षात्कार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में नियमित चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पद के लिए चयनित 14 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 8 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

बीएचयू के हृदय रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम शंकर ने इसे वर्षों के संघर्ष और जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नियमित चिकित्सा अधीक्षक, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से प्रयास जारी थे, जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हो सकी है।

Advertisement

डॉ. ओम शंकर ने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक पद पर ऐसे अधिकारी का चयन होना चाहिए, जिसकी छवि ईमानदार, संवेदनशील, निष्पक्ष और सेवा भाव से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि बीएचयू अस्पताल जैसे बड़े संस्थान में दवाओं, उपकरणों और अन्य संसाधनों के संचालन में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन अक्सर तनाव में होते हैं, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार मानवीय और सहयोगपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि 8 जुलाई को होने वाली चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर होगी, जिससे बीएचयू अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों का विश्वास और मजबूत होगा।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post