ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह महाराज की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास एवं भंडारे का आयोजन

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह महाराज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अरदास, गुरु महाराज को भोग तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मिर्जापुर से पधारे श्रीमान 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास के साथ हुई। इसके उपरांत गुरु महाराज को विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया।

Advertisement

भंडारे का शुभारंभ नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह एवं अन्य गुरु भाइयों की उपस्थिति में किया गया। आयोजन में साधु-संतों, गुरु भाइयों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Advertisement

संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने सभी संतों, साधु-महात्माओं, भक्तों एवं अतिथियों का स्वागत किया। भंडारे के उपरांत उपस्थित जनों को अंगवस्त्र, पेन एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post