रेलवे निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत

संतकबीरनगर। जिले में रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर बना गड्ढा बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चे वहां पहुंच गए और अचानक गड्ढे में गिर गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post