स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

वाराणसी। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, शाखा जगतगंज में शनिवार, 11 जुलाई को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित छात्र परिषद का सैश एवं अलंकरण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पूज्य स्वामी हरसेवानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद पदभार ग्रहण एवं अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनके पदों के अनुरूप सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

इस अवसर पर देवदत्त यादव को हेड बॉय, खुशी चौहान को हेड गर्ल, पवन एवं प्रियल यादव को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा अंकित मंडल एवं सोनाली को कल्चरल कैप्टन के रूप में अलंकृत किया गया।चारों सदनों के कैप्टनों में टैगोर हाउस से आदित्य मिश्रा एवं दिव्या बरनवाल, रमन हाउस से राज गुप्ता एवं प्रकृति गुप्ता, दयानंद हाउस से अंश उपाध्याय एवं आरोही गुप्ता, तथा विवेकानंद हाउस से सानिध्य सिरसीवाल एवं चाहत वर्मा को भी सैश एवं बैज पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए।

Advertisement

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई छात्र परिषद विद्यालय की गरिमा और उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।समारोह में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मोनिका यादव ने किया, जबकि अंत में अध्यापिका श्रुति श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post