रामनगर पहुंचे भगवान जगन्नाथ, रथयात्रा के साथ रामलीला की परंपरा का हुआ शुभ संकेत

वाराणसी के रामनगर में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का रामनगर आगमन आगामी विश्वप्रसिद्ध रामनगर रामलीला की शुरुआत का शुभ संकेत माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ का रथ सबसे पहले रामनगर दुर्गा मंदिर से निकाला गया। इसके बाद जनकपुर मंदिर में भगवान की आरती हुई और फिर रथ अयोध्या लीला स्थल पहुंचा, जहां भगवान दो दिनों तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 

इस दौरान भक्ति संगीत और धार्मिक आयोजन भी हुए। पहले यहां रामकथा का आयोजन होता था, जबकि पिछले कुछ वर्षों से प्रसिद्ध शहनाई वादक जवाहिर जी अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहे हैं।रथयात्रा में काशी राजपरिवार की भी विशेष उपस्थिति रही। काशी नरेश के उत्तराधिकारी प्रद्युम्न नारायण सिंह सहित राजपरिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए और परंपराओं का निर्वहन किया। श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई कि राजपरिवार के संरक्षण में रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला और धार्मिक परंपराएं आगे भी इसी तरह जीवंत बनी रहेंगी।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 







Post a Comment

Previous Post Next Post