श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट के श्री अन्नपूर्णा निशुल्क सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन महंत शंकर पुरी जी के सानिध्य में शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर महंत शंकर पुरी जी ने बताया कि संस्था में महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकती हैं।
![]() |
| Advertisement |
विधायक नीलकंठ तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम नारायण मीना, जनार्दन शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



