सावन माह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और डीआईजी शिवहरि मीणा ने गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सावन में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने और रोपवे के नीचे का रास्ता खोलने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर वॉच टावर भी बनाए जाएंगे। दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ धाम तक दर्शन-पूजन के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। काशी विश्वनाथ धाम से नीचीबाग तक भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रहे और व्यापारियों को परेशानी न हो। रात के समय बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
![]() |
| Advertisement |
सावन के सोमवार को क्षेत्र में वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडिशनल एसीपी संजय बांगर, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



